UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज 4 बजे जारी, यहां से करें चेक
UP Board Result 2026 कब आएगा? (Date & Time) UPMSP UP Board Result 2026 date time Updates : यूपी बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर पुष्ट किया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा. यह परिणाम बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर ( results.digilocker.gov.in ) पर भी देख सकेंगे! रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परीक्षार्थी को आफिसियल वेबसाइट पर जाकर ही अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं . भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सलाह दी जाती है कि छात्र डिजिलॉकर पोर्टल का भी उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें. कल गुरुवार को शाम 4 बजे 52 लाख छात्रों का इंतजार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. UP Board 10...